जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनने के लगभग 3 साल बाद कल रविवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया। इसके तहत 15 नये मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ लेने वालों में 11 को कैबिनेट में जगह मिली, वहीं 4 को राज्य मंत्री का पद दिया गया। राजस्थान मंत्रिपरिषद में नए चेहरों में चार दलित, तीन आदिवासी और तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से एक अल्पसंख्यक समुदाय से है।
गहलोत के पास हैं ये विभाग
आज मुख्यमंत्री ने नये मंत्रियों के लिए विभागों को बांट दिया जिसमें मुख्य रूप से गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी एक बार फिर खुद के पास रखी है। इसके अलावा टैक्सेशन, न्याय, कार्मिक, आईटी, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, राजस्थान स्टेट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो और सूचना जनसंपर्क विभाग पहले से ही मुख्यमंत्री संभाल रहे हैं।
अन्य मंत्रियों की बात करें तो भजन लाल जाटव को पीडब्ल्यूडी विभाग दिया गया है। और शकुंतला रावत को उद्योगों को संभालने की जिम्मेदारी दी गई
शिक्षामंत्री बने बीडी कल्ल़ा
पहले से उर्जा एंव जल संसाधन मंत्रालय का भार संभाल बीडी कल्ला को अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रघु शर्मा के पास रहा स्वास्थ्य विभाग परसादीलाल मीणा को दिया है। वहीं , शांति धारीवाल के पास यूडीएच, ससंदीय कार्य, लीगल सहित सभी विभाग पहले की तरह बरकरार रखे गए हैं।
वहीं, कुछ मंत्रियों के विभाग यथावत रखे गये हैं जिनमें ममता भूपेश के पास महिला बाल विकास, शांति धारीवाल के पास यूडीएच, ससंदीय कार्य, लालचंद कटारिया के पास कृषि, प्रमोद जैन भाया के पास खान गोपालन, उदयलाल आंजना के पास सहकारिता, शाले मोहम्मद के पास अल्वसंख्यक कल्याण विभाग शामिल हैं।