जयपुर। अगर आप आईफोन सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन आईफोन 13 को खरीदना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अब आप IPhone 13 को सिर्फ 55,000 रूपये में खरीद सकते हैं। जबिक इसकी लॉन्च कीमत 79,900 रुपये है। आइये इस पर मिले डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानते हैं।
iPhone 13 ऑफर, छूट
ग्राहक Apple iPhone 13 मॉडल को 24,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। और यह डिस्कांउट आपको इस प्रकार मिलेगा।
आप एपल की आधिकारिक रीसेलर वेबसाइट Indiaistore.com पर उपलब्ध है। इस ऑफर में कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। वेबसाइट iPhone 13 पर 6,000 रुपये का कैशबैक दे रही है, जिसके बाद कीमत 73,900 रुपये हो जाती है। इसके अलावा ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई लेनदेन और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर गैर-ईएमआई लेनदेन पर 6000.00 रुपये कैशबैक का ऑफर उपलब्ध है।
वेबसाइट के मुताबिक अगर आप iPhone XR 64GB को एक्सचेंज करते हैं, तो कीमत में 18,000 रुपये की कमी आएगी, जिसके बाद iPhone 13 को 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। बजाज फाइनेंस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और जेस्टमनी पर डाउन पेमेंट के साथ 24 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई योजनाएं भी उपलब्ध हैं। इसके लिए उन्हें हर 24 महीने में 3329 रुपये की शुरुआती किस्त देनी होगी।