गिर्राज शर्मा बटावदा बने आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के निर्विरोध जिलाध्यक्ष

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां|

आदि गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान बाराँ के रविवार को आयोजित अध्यक्ष पद के चुनाव में गिर्राज शर्मा बटावदा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नरेंद्र कुमार पुरोहित ने बताया कि समाज के अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि में केवल मात्र गिर्राज शर्मा बटावदा का नामांकन पत्र प्राप्त होने के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीराज शर्मा ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के कार्य हेतु वह हमेशा तत्पर रहेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि वर्तमान कार्यकाल में सभी समाज बंधुओं का विशेष सहयोग मिलने से ही वहे सफलता पूर्वक अपना कार्य कर सके।