Hurricane Ian : अमेरिका में भयंकर चक्रवाती तूफान 'इयान' ने मचाई तबाही, अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत

Washington: फ्लोरिडा और उत्तरी कैरोलिना में तूफान इयान से मरने वालों की संख्या 70 से अधिक हो गई है। इनमें से 45 लोगों के अकेले फ्लोरिडा में मारे जाने की आशंका है। बुधवार और गुरुवार को फ्लोरिडा (Florida) में लैंडफॉल करने के बाद तूफान इयान ने शुक्रवार को अमेरिकी राज्य दक्षिण कैरोलिना में दस्तक दी। यह शनिवार को दक्षिण मध्य वर्जीनिया में चला गया। रविवार को एनबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी। एनबीसी ने कहा कि तूफान से शनिवार को मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई और यह संख्या बढ़ सकती है। अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि फ्लोरिडा में इयान तूफान (Hurricane Ian) के कारण कम से कम 45 संदिग्ध लोगों की मौत हुई है।

फ्लोरिडा आपातकालीन प्रबंधन निदेशक केविन गुथरी ने कहा कि राज्य में तूफान इयान से एक की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 20 अपुष्ट मौतों की जांच की जा रही है। फ्लोरिडा (Florida) के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि इयान के बुधवार को फ्लोरिडा से टकराने के बाद से अब तक कम से कम 1,100 लोगों को बचाया गया है। तूफान के कारण कई लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

चक्रवात के कारण राज्य में 19 लाख लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को साउथ कैरोलिना में दो लाख और नॉर्थ कैरोलिना में 1.38 लाख से ज्यादा बिजली कटौती हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने दक्षिण कैरोलिना में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है और कहा है कि तूफान इयान फ्लोरिडा (Hurricane Ian) का सबसे घातक तूफान हो सकता है।