जयपुर। अगर आप स्मार्टफोन लेने की सोच रहें हैं, और आप चाहते हैं उस फोन का बैटरी बैकअप शानदार हो तो निश्चित रूप से हम आपकी मदद करेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट दे रहे हैं जिनकी बैटरी 5000 एमएएच से भी अधिक हैं। हालंकि आपको इन स्माार्टफोन्स की कीमत सामान्य से थोडी अधिक चुकानी पड़ सकती हैं, लेकिन फोन के बैटरी बैकअप से आप बिल्कुल निराश नहीं होंगे। आइये जानते हैं—
Samsung Galaxy F62: इस फोन की बैटरी 7000एमएएच की है। इसका बेस मॉडल 6GB RAM के साथ आता है जिसकी कीमत 23,999 रुपए है। यह फोन आपको वहीं इसका दूसरा मॉडल 8GB RAM का है, जिसकी कीमत 25,999 रुपए है। यह फोन आपको ऑनलाईन और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिल जायेंगे।
Samsung Galaxy M51
इसी लिस्ट में यह सैमसंग का एक और फोन है जिसमें 7000 एमएएच की बैटरी है। इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 23,990 रूपये है।
Tecno Pova 2
यह फोन भी 7000mAh बैटरी के साथ आता है। और इस 7000 एमएएच की बैटरी के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Tecno Pova 2 64GB स्टोरेज और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में आता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.95-इंच का FHD+ डॉट डिस्प्ले, 48-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सिस्टम, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, MediaTek Helio G85 SoC समेत काफी कुछ शामिल हैं।
Realme Narzo 50A: इस फोन की कीमत 12000 रूपये है। इस फोन में आपको 6000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में मीडियाटेक हीलिो जी 85 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम भी दी गई हैं।