जयपुर। सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी परिवार का नाम लिये बगैर ही निशान साधा। मौका था यूपी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन का, इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था भव्य विश्वनाथ धाम बनाने का, लेकिन कईं बार लोगों ने महात्मा गांधी के नाम पर सत्ता हासिल की लेकिन काशी विश्वनाथ धाम के गांधी के सपने को साकार करने का कार्य पहली बार देखने को मिल रहा है।
योगी ने कहा कि महात्म गांधी आज से सौ साल पहले काशी में आये तो उन्होंने वहां की गंदगी और पतली गलियां देखकर पीड़ा व्यक्त की। योगीन ने प्रधानमंत्री को श्रेय देते हुए कहा कि आज बाबा विश्वनाथ धाम एक नये रूप में आपके सामने है।
हर भारतवासी रहा साक्षी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज जो बाबा काशीनाथ का भव्य धाम बनकर तैयार हुआ है इसमें कईं परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। और उन विपरीत परिस्थितियों में साथी काशीवासी ही नहीं अपितु भारत का हर नागरिक रहा है। उन्होंने कहा कि योगी ने इस अवसर पर कहा कि देश और दुनिया में हर भारतवासी, जो भारतीय संस्कृति, भारतीय परंपरा और भारतीय सभ्यता का अनुगामी है, आज प्रफुल्लित व आह्लादित है।
योगी ने इस दौरान कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण में इंदौर की महारानी अहिल्या बाई होल्कर और महाराजा रणजीत सिंह द्वारा दिये ये योगदान को भूला नहीं जा सकता। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद थे।