Baran : राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया जोर
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
उमर की हैट्रिक से हाडौती क्लब बारां सेमीफाइनल मे
बारां 17 फरवरी, भारत माता क्लब के तत्वाधान व जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से स्वर्गीय राजमाता विजय राजे सिंधिया की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे दिवस क्वार्टर फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए जिसमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर लगाया, प्रतियोगिता आयोजन समिति के संरक्षक व फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया व जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भीमराज चौधरी ने बताया की क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पहला मुकाबला सवाई माधोपुर व रावतभाटा के बीच खेला गया जिसमें सवाई माधोपुर के विशाल ने मैच के 68 वे मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई ,वहीं हाड़ोती क्लब बारा व मांगरोल के बीच खेले गए दूसरे ववार्टर फाइनल मुकाबले में बारां के उमर ने हैट्रिक लगाकर टीम को 5-0 से जीत दिलाई ,रोहित व मुकेश ने भी टीम की जीत में एक-एक गोल का योगदान दिया , जोधपुर मारवाड व हनुमानगढ़ के बीच खेला गया क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी रोमांच से भरा रहा निर्धारित समय तक दोनो टीमे बराबर रही पैनाल्ट्री शुट आउट से हुए निर्णय मे हनुमानगढने जीत दर्ज की, चौथा क्वार्टर फाइनल जोधपुर एकेडमी व राजस्थान पुलिस के बीच खेला गया जिसमें राजस्थान पुलिस ने 3-1 से जीत दर्ज की
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मुकेश केरवालिया ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न अतिथियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया
जिसमें अतिथि के रूप में श्याम सिंह राजावत पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , जुगल मीणा छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बारां ,जिला परिषद सदस्य जगदीश मेघवाल , रितिक सुमन, संजय मीणा , नरेन्द्र यादव , योगेश गौतम पार्षद ,परमानंद सोनी , दामोदर शर्मा,प्रहलाद सिंह सोलंकी नेता प्रतिपक्ष मांगरोल नगर पालिका, पंचायत समिति सदस्य हरिओम मेरोठा, राकेश सुमन, सुनील नागर,भारत चौरसिया पार्षद , वैशाली वैष्णव छात्रा संघ अध्यक्ष राजकीय छात्रा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बारां , ऐश्वर्या सिंह गौढ़ पूर्व छात्रा संघ अध्यक्ष, पवन चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, भंवरगढ़ ,रोहित मीणा नगर मंत्री , अमित मुकाती आदि जिनका आयोजक सचिव मुकेश केरवालिया क्लब अध्यक्ष योगेश राजोरा उपाध्यक्ष यगनेश शर्मा, सुनील प्रजापति ,भुनेश धाकड़,मुकेश गौतम, नमन शर्मा ने अतिथियो का स्वागतकर स्मृति चिन्ह भेंट किया,
आज होगे सेमीफाइनल मुकाबले
फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिवस 18 फरवरी शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे जिसमें पहला सेमीफाइनल दोपहर 2 बजे हनुमानगढ़ व राजस्थान पुलिस के मध्य खेला जाएगा वही दुसरा सेमी फाइनल साय 4 बजे हाड़ौती क्लब बारां व सवाईमाधोपुर के मध्य होगा,प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचकर खेल का आनंद ले रहे हैं