जयपुर। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मोसावर-रहमानी सेंटर फॉर बिजनेस एंड गवर्नमेंट द्वारा आयोजित वार्ता के दौरान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लॉरेंस समर्स में प्रोफेसर के साथ बातचीत के दौरान जब वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता है भारत इस इस साल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। सीतारमण ने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्हें उम्मीद है कि अगले साल आर्थिक विकास 7.5-8.5% की सीमा में होगा, जो अगले दशक तक कायम रहेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत इस साल दो अंकों की वृद्धि के करीब देख रहा है और देश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने अभी तक विकास संख्या के बारे में कोई आकलन नहीं किया है, लेकिन विश्व बैंक, आईएमएफ और रेटिंग एजेंसियां के अनुसार भारत अब इस आंकडे के करीब होगा।
सीतारमण ने कहा कि अगले साल भी कहीं न कहीं आठ से नौ प्रतिशत के बीच की की वृद्धि होगी। और मैं उम्मीद करती हूं कि अगले दशक भी यह बनी रहेगी। उन्होंन कहा कि जिस दर से भारत में मुख्य उद्योगों में विस्तार हो रहा है और जिस दर से सेवाएं बढ़ रही हैं उस हिसाब से अर्थव्यवस्था दहाई के आंकडों पहुंचना तय हैं
उन्होंने कहा कि मैं कह सकती हूं कि इस साल भारत की वृद्धि दुनिया में सबसे ज्यादा होगीऔर हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होंगे।