Rs.40,000 से कम कीमत पर Infinix भारत लॉन्च करेगा लैपटॉप, जानें पूरा विवरण

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता Infinix भारत में अपना इनबुक लैपटॉप लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को टीज कर दिया है। टीजर के मुताबिक नया लैपटॉप 8 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इनफिनिक्स ने फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लैपटॉप के बारे में एक डेडिकेटेड पेज भी सेट किया है। लिस्टिंग से लैपटॉप के कुछ हाइलाइट्स का भी पता चलता है।

संभावित कीमत
कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत पूरी तरह नहीं बताई लेकिन इसे 3x, xxx मूल्य टैग दिया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस लैपटॉप की कीमत 40000 रूपये हो सकती है। कंपनी का यह लैपटॉप रेडमीबुक को टक्कर देगा।

Infinix INBook X1 के फीचर्स
Infinix द्वारा नई INBook X1 सीरीज में दो लैपटॉप लॉन्च करने की उम्मीद है। लैपटॉप विंडोज 11 आउट ऑफ द बॉक्स काम करेगा। कंपनी लैपटॉप को Intel i7, Intel i5 और Intel i3 कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया जायेगा। लैपटॉप तीन रंगों में उपलब्ध होगा: नोबल रेड, स्टारफॉल ग्रे और ऑरोरा ग्रीन। कंपनी द्वारा साझा किए गए टीज़र के अनुसार, INBook X1 लैपटॉप हल्के और पतले होंगे। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए कम से कम एक लैपटॉप का वजन सिर्फ 1.48 किलोग्राम होगा। लैपटॉप "एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम फिनिश" के साथ फुल मेटल बिल्ड के साथ आएंगे। लैपटॉप 16.3 मिमी मोटा होगा, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे स्लिम लैपटॉप में से एक बना देगा।
Infinix INBook X1 55W की बैटरी के साथ 65W मल्टी-यूटिलिटी टाइप C चार्जर के साथ आएगा। इंफिनिक्स अतिरिक्त सुरक्षा के लिए भौतिक माइक्रोफोन और कैमरा स्विच भी प्रदान करेगा।