Samsung Galaxy S21 FE के लॉन्च के बारे में जानकारी सामने आयी, जानें पूरा विवरण

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग अब बहुचर्चित फोन Samsung Galaxy S21 FE को लॉन्च करने की तैयार कर रह है। इस फोन के बारे में पहले काफी लीक्स और अफवाहें आ चुकी हैं। नवीनतम रिपोर्ट से इसकी कीमत का पता चलता है।
सुत्रों के मुताबिक Samsung Galaxy S21 FE को 4 जनवरी को CES ट्रेड शो 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक आगामी सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है।
सैमसंग गैलेक्सी S21 FE की संभावित कीमत
नए लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S21 FE की कीमत EUR 920 से शुरू होगी, जो कि बेस 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल के लिए लगभग 78100 रुपये है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन का टॉप-एंड मॉडल EUR 985 में उपलब्ध होने की उम्मीद है, जो लगभग 83,700 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी S21 FE के संभावित फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है। और भारत में इसे Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है।
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ल दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन 25W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करेगा। कैमरा की बात करें तो रियर पैनल पर 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल-कैमरा सेटअप शामिल होने की उम्मीद है। 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।