गुढ़ा गौडजी मे पहल संस्था ने भात भरा

संवादाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी/गुढ़ागौड़जी
कस्बे में पहल संस्था द्वारा भात भरकर परिवार खुशियां बढ़ाई। विकास कालावत पं. स. स. गुढ़ा ने बताया कि सोमवार को पांच बहनों में से दो की शादी थी। जिसमे पहल संस्था ने कुछ हटकर समाज में ऐसा काम किया जिससे परिवार में खुशी की झलक देखने को मिली। ओर पहल संस्था के सदस्यों द्वारा आपस में धनराशि इक्कठी करके घसीराम कांटीवाल की दो पुत्रियों की शादी में भात भरा। बेटियो की मां को राकेश कुमार देवठिया,मुकेश कुमार रोहिल्ला, डॉ. मुकेश कुमार भूपेश (बीसीएमओ), सुभाष सैनी,विजयइंदिरा ने चुन्ङी ओढ़ाई और शादी में जरूरत सामान का 90 हजार का खर्चा उठाया। साथ ही रॉयल ब्यूटी पार्लर गुढ़ा की तरफ से दोनो बेटियो को दुल्हन सजाने का जिम्मा लिया व अन्य खर्चा भी वहन किया। जिससे दुल्हनों के माता पिता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पहल संस्था ऐसे कई प्रकार के कार्य कर रही है जिससे जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही हैं। पहल संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता कर के पुण्य प्राप्त करना। क्षेत्र में चारो ओर ऐसे मायरा की चर्चा रही। पहल संस्था चिकित्सा शिविर भी जगह जगह निशुल्क लगाया है। ओर इस संस्था में चिकित्सा और शिक्षा के साथ समाजसेवी जुड़े हुए हैं।