iQoo 9 सीरीज अगले साल स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 के साथ भारत में हो सकती है लॉन्च,जाने पूरा विवरण

जयपुर। वीवो समर्थित कंपनी iQoo भारत में अपनी आईक्यू 9 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने भारत आईक्यू 8 और iQoo 8 Pro को पहले चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस सीरीज को भारत में लॉन्च नहीं किया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी भारत में iQoo 9 सीरीज को अगले साल पहली तिमाही लॉन्च कर सकती है।

91Mobiles के अनुसार, iQOO 9 सीरीज को भारत में जनवरी या फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से एक वेरिएंट 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। iQOO 9 सीरीज के स्पेक्स के बारे में अभी पता नहीं चला है। हालांकि उम्मीद है कि यह मॉडल नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

इसके अलावा iQOO 9 के वैनिला वेरिएंट को भारतीय IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2171A के साथ देखा गया है।
फिलहाल, iQOO 9 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। हालाँकि, यह स्मार्टफोन iQOO 8 की तुलना में कई अपग्रेड के साथ आएगा। iQOO 9 स्मार्टफोन को AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Android 12 iQOO UI के साथ, एक बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर और 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

iQOO 8 स्पेसिफिकेशंस
बता दें कि iQOO 8 में 6.56-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 Soc प्रोसेसर दिया गया है। iQOO 8 में 4,300mAh की बैटरी पैक करता है और 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित वीवो ओरिजिन ओएस पर काम करता है। जहां तक कैमरा फीचर्स की बात है, तो इसके बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध है, जिसमें 13MP अल्ट्रा-वाइड और 13MP पोर्ट्रेट कैमरा के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 24MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।