जयपुर: रिश्तेदार बनकर आया चोर, उडा ले गया 2 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी

जयपुर। जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित फाइव स्टार होटल क्लार्क आमेर में से चोर 2 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी को उडाकर ले गया। फिलहाल चोर का कोई भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोर गुरूवार को होटल में ही टहल रहा था और मौका मिलते ही ही डायमंड हार और नगद 95 हजार रूपये लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि पांच सितारा होटल क्लार्क आमेर में छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक हीरा कारोबारी राजीव बोथरा की बेटी की शादि का कार्यक्रम हुआ था। इसके लिए हीरा कारोबारी ने पूरे होटल में 45 रूम बुक करवाये थे। इनमें से ही किसी एक रूम में हीरे का हार और नकदी रख हुई थी। 

चोर भी कारोबारी का रिश्तेदार बनकर इस होटल में मौजूद था। चोर ने मौका पाकर वहीं रखी हुई डायमंड ज्वैलरी और रखे हुए नकद पैसों को लेकर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी डीसीपी पूर्व प्रहलाद कृष्णियां और जवाहर सर्किल थाना प्रभारी राधारमण गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। होटल कर्मचारियों से भी पुलिस इस मामले में पूछाताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की जा रही है। इस इवेंट को आयोजित करवाने का काम एक कंपनी को दे रखा था, अत: संबधित कंपनी के मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।