टी-20 मैच की वजह से जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट किये ये रूट, जानें यहां पूरा विवरण

जयपुर। भारत और न्यूजीलैंड में आज पहला टी 20 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच की वजह से ट्रैफिक जैम ना हो और व्यवस्थ्या खराब ना हो इसलिए शहर के 6 रूटों को बदल दिया गया है। अगर आप शहर में किसी काम से जा रहे हैं तो ये रूट एक बार जरूर चैक कर लें ।
1. मैच टोंक रोड स्थित एमएमएस स्टेडियम में होगा तो गांधीनगर मोड से वाहनों को गांधी सर्किल की तरफ डायवर्ट किया जोयगा। और सुबोध कॉलेज के पास से मोती डूगंरी गणेश मंदिर की तरफ किया जायेगा।

  1. यूनिवर्सिटी गेट की तरफ से मोड़ की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को जनता स्टोर से डायवर्ट कर उसके बराबर जा रहे रास्ते से निकाला जायेगा।
  2. जेडीए चौराहा से रामबाग चौराहा की तरफ वाले मार्ग को बंद करके वाहनों को आगे गांधी सर्किल और दूसरी तरफ त्रिमूर्ती सर्किल की तरफ भेजा जायेगा।
  3. स्टैच्यू सर्किल की तरफ से पोलो सर्किल की तरफ आने वाले ट्रैफिक को दर्शकों के अलावा स्टैच्यू सर्किल से डायवर्ट कर समान्तर मार्ग से निकाला जाएगा। पंकज सिंघवी मार्ग से विधानसभा तिराहा की तरफ आने वाले ट्रैफिक को जरूरत पड़ने पर दर्शकों के अलावा डायवर्ट करेंगे। क्रिकेट मैच के दौरान गांधीनगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक, टोंक रोड, रामबाग सर्किल से 22 गोदाम सर्किल तक, भवानी सिंह रोड, स्टैच्यू सर्किल से विधानसभा तिराहा तक, जनपथ, फ्रूट मंडी कट, टोंक रोड तक पार्किंग नहीं होगी।
    1500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
    मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर 1500 पुलिसकर्मी सवाईमानसिंह स्टेडियम में तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक चौहराये और सर्किल पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।