कैसे बनीं TV Star Mouni Roy? Miranda House से ग्लैमर वर्ल्ड तक का सफर किया शेयर

टेलीविजन और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में अपने अभिनय करियर की शुरुआत से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी साझा की है। फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में बातचीत के दौरान मौनी ने बताया कि ग्लैमर की दुनिया में उनका आना पूरी तरह से इत्तेफाक था। उन्होंने खुलासा किया कि अभिनय को उन्होंने कभी अपने करियर का प्राथमिक लक्ष्य नहीं बनाया था, बल्कि यह मौका उन्हें बिल्कुल अचानक मिला।