भारत में लॉन्च होने वाले Redmi Note 11T 5G के प्रमुख फीचर्स सामने आये, जानें यहां पूरा विवरण

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी जल्द ही भारत में Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले हर बार की तरह कंपनी ने इसके फीचर्स को टीज करना जारी कर दिया है। Xiaomi India के प्रबंध निदेशक और वैश्विक उपाध्यक्ष मनु कुमार जैन ने इस आगामी स्मार्टफोन प्रमुख विशेषता का खुलासा ट्विटर के माध्यम से किया है।

सामने आये फीचर्स
मनु कुमार जैन के ट्विट के अनुसार Redmi Note 11T 5G, Redmi का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 6nm चिपसेट होगा, हालाँकि उन्होंने स्पष्ट रूप से मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म के नाम का उल्लेख नहीं किया था। लेकिन रिपोर्टों का अनुमान है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 810 SoC हो सकता है। जैन ने दावा किया कि नया Redmi फोन Redmi का सबसे तेज 5G स्मार्टफोन होगा। साथ ही जैन ने लिखा कि फोन को बेहतर बैटरी के साथ पेश किया जायेगा।
भारत में Redmi Note 11T 5G के संभावित फीचर्स
Redmi Note 11T 5G के भारतीय बाजार में Redmi Note 11 के रीबैज्ड वर्जन के रूप में आने का व्यापक रूप से अनुमान लगाया गया है। अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो नए Redmi फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD + LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस होगा। Redmi Note 11 में MediaTek 810 SoC प्रोसेसर होने की संभावना है जिसे 4GB/64GB, 6GB/128GB, 8GB/128GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट MIUI 12.5 आधारित एंड्रॉइड 11 ओएस पर चलता है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करता है। फोन में चार्जिंग के लिए ब्लूटूथ v5.0 सपोर्ट और USB-C पोर्ट है।