जयपुर। यह कोटा रेल मंडल के गुडला से लाबन स्टेशन के बीच हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का सफल ट्रायल किया गया। दोनों स्टोशनों के बीच यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौडी। ट्रायल के लिए ट्रेन में यात्रियों के भारत के बराबर समान रखा गया था। वंदे भारत ट्रेन का यह ट्रायल पश्चिम.मध्य रेलवे के जीएम सुधीर गुप्ता और आईसीएफ के अधिकारी की निगरानी में किया गया था। यह ट्रेन पहले कोटा से घाटका वराणा और कुर्लासी के लिए चलाई जाती थी।
कुर्लासी से ट्रेन वापस कोटा आई। बाद में उसने गुडला से लाबान तक कूच किया। इस सेक्शन में ट्रेन का स्पीड ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के दौरान आरडीएओ के अधिकारियों ने ट्रैक की स्थिति कोच की स्थिति का जायजा लिया। ट्रेन का ट्रायल 25 अगस्त से किया जा रहा है।
स्पीड टेस्ट के बाद अब इस ट्रेन के बोगी और कोच की चैकिंग का काम सोमवार किया जाएगा। इसके बाद फिर ट्रायल होगा। रेलवे बोर्ड भी नियमित रूप से परीक्षणों की निगरानी कर रहा है। देश में जल्द ही 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जानी हैं। कोटा से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। इसके लिए गाजियाबाद में कोटा मंडल के 18 लोको पायलट व 4 लोको इंस्पेक्टर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।