भारत में कोविड संक्रमण में सुधार जारी , मार्च 2020 के बाद से मिले सबसे कम एक्टिव केस

जयपुर। देश में कोविड 19 के केसों में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी पिछले 24 घंटो के आंकड़ों में देश में 25,072 मामलों दर्ज किये गये जो पिछले दिन की तुलना लगभग 19 प्रतिशत कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस अवधि के दौरान लगभग 389 मौतें दर्ज की गईं।
राज्यों में कोरोना के हालात

राजस्थान
राजस्थान के जयपुर जिले में रविवार को 2 और जोधपुर में 3 केस पाये गये। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर जारी आंकडों के मुताबिक राजस्थान में एक्टिव केसों की संख्या 954023 होग गई है।

आंध्र प्रदेश राज्य
आंध्र प्रदेश की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ​रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को सक्रिय मामले 15,000 से नीचे गिरकर 14,677 हो गए हैं। राज्य में रविवार को सुबह नौ बजे तक 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,085 ताजा मामले सामने आये हैं जबकि 1,541 रिकवर हुए हैं। इस दौरान आठ लोगों की मौत हुई है।
केरल राज्य
केरल में पिछले 24 घंटों में 10,402 कोरोना केस पाये गये हैं। बता दें कि इस समय पर पूरे भारत में सबसे ज्यादा कोरोना केस केरल में पाये जा रहे हैं। फिलहाल केरल में संक्रमण से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 38,14,305 हो गई।

महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 4,141 नए कोराना संक्रमित पाये गये है। वहीं इस दौरान 145 लोगों की मौत की हो गई है।
देश की राजधानी में सुखद समाचर मिले हैं। दिल्ली में रविवार को लगातार तीसरे दिन वायरस के कारण कोई भी मौत नहीं हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के चौबीस नए मामले सामने आए हैं लेकिन मौत का आंकड़ा शून्य रहा है।

बता दें कि दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले 200 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। दुनिया के लगभग एक तिहाई देशों में मामले बढ़ रहे हैं, जिनमें से कई ने अपनी आधी आबादी को पहली खुराक भी नहीं दी है।