जयपुर में मिला टाइम बॉम्ब, कपडा व्यापारी को केक के डिब्बे में भेजा, पुलिस ने किया डिफ्यूज

जयपुर। जयपुर के राजा पार्क के पास पंचवटी सर्किल के पास उस समय हडकंप मच गया जब एक कपडे व्यापारी को केक के डिब्बे में टाइम बॉम्ब भेज दिया। इस डब्बे में बॉम्ब के सा​थ 10 लाख रूपये की फिरौती का एक लेटर भी ​था।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दिन राजा पार्क जवहार नगर में एक कपडे व्यापारी के पास एक अज्ञात व्यक्ति एक पार्सल डिलेवरी करने आया। व्यापारी ने इसे यह कहकर लेने से मना कर दिया किबा उसने कोई भी पार्सल आर्डर नहीं किया है। इस​के बाद वह अज्ञात शख्स इस बॉक्स को जवहार नगर में पंचवटी सर्किल के पास नाली के पास फेंक दिया। जब लोगों ने इस बॉक्स को खोलकर देखा तो सबके हाथ पांव फूल गये। केक बॉक्स में एक बॉम्ब मिला जिसमें टाइमर भी लगा हुआ था।
इस सूचना को पुलिस के पास पहुंचाया गया और बम मिलने की सूचना के बाद बॉम्ब डिफ्यूज स्क्वाड और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज किया गया। पुलिस ने बताया कि केक बॉक्स में एक टाइमर लगा हुआ था और चार वायर लगे थे। आपस में तारों को कनेक्ट कर रखा था। यूनिट जांच कर रही है कि ये वास्तव में बम विस्फोट के लिए या फिर डराने के लिए लगाया गया है।
बम को बरामद करने के बाद इसे जवाहर नगर थाने में कस्टडी में रखा गया है। फिलहाल पुलिस यह पता करने में जुटी है कि इस बम को किसने रखा और कहां से इसे लाया गया था। पता लगाने के लिए डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि 4 दिन के बाद जयपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैच होने वाला है और पुलिस के लिए एक बडी चिंता का​ विषय है।