छोटे बैंकों का विलय उनकी क्षमता, और पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए किया गया है: पीएम मोदी

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बैंको के विलय और जमाकर्ताओं की सुरक्षा पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि छोटे बैंको का सार्वजनिक क्षेत्र की बैंको में इस इसलिए विलय किया गया है ताकि उनकी पारदर्शिता और क्षमता मजबूत हो। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि गर बैंकों को बचाना है, तो जमाकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करनी होगी। हमने बैंकों को बचाया है, जमाकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान की है।"

मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए जमा बीमा सुधारों से खाताधारकों में बैंकिंग प्रणाली पर विश्वास पैदा होगा, संसद ने अगस्त में जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि खाताधारकों को आरबीआई द्वारा बैंकों पर स्थगन लागू करने के 90 दिनों के भीतर 5 लाख रुपये तक मिलें। 

यह 'depositors first' पहल की भावना को ध्यान में रखते हुए किया गया था, मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि 1 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को पिछले कुछ दिनों में कानून के अधिनियमन के साथ स्ट्रेस्ड बैंकों के साथ लगभग 1,300 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि लगभग तीन लाख और ऐसे खाताधारकों को उनकी जमा राशि उन बैंकों में मिल जाएगी जो आरबीआई की मोहलत के तहत हैं।
अर्थिक सशक्तिकरण केंद्र का अंतिम लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति में बैंकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि 'अर्थिक सशक्तिकरण' यानि की वित्तीय सशक्तिकरण केंद्र का अंतिम लक्ष्य है और इसने बैंकों को बचाया है और जमाकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान की है।