मंत्री भाया ने सीसवाली में की जन सुनवाई

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां। 

बुधवार को अंता में बांटेगे पट्टे, करेंगे जन सुनवाई

बारांराज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा मंगलवार को सीसवाली कस्बे में जन सुनवाई कर आमजन की समस्याओं से रूबरू हुए जिसमें सैकडों व्यक्तियों द्वारा उपस्थित होकर अपनी जन समस्याओं से मंत्री भाया को अवगत करवाया गया। मंत्री भाया के सीसवाली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा 21 किलो के पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया।
ब्लाॅक अध्यक्ष मांगरोल मनोज नागर रिझिंया ने बताया कि राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा मंगलवार को अंता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीसवाली में कोटा रोड नाका चुंगी स्थित कुम्हारों की कुटिया, सीसवाली में आमजन की समस्याओं के निवारण हेतु जन सुनवाई की गई। इस जन सुनवाई कार्यक्रम में ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश प्रदान कर कई जन समस्याओं का निराकरण करवाया गया। जन सुनवाई के दौरान 2 व्यक्ति जिनको सुनने संबधी समस्या थी, उनके लिए कान से सुनने के लिए श्रवण मशीन उपलब्ध करवायी गयी।
मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु उनके द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इन जन सुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण करवाते हुए राहत प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मंत्री भाया आज करेंगे अंता में जन सुनवाई- खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा मांगरोल, सीसवाली में जन सुनवाई करने के उपरान्त
बुधवार को अन्ता स्थित नगर पालिका भवन में दोपहर 1 बजे उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के लिए जन सुनवाई की जाएगी।
मंत्री भाया की सीसवाली मेें जन सुनवाई के दौरान सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी हंसराज मीणा उदपुरिया, पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र नंदवाना, चन्द्रप्रकाश मालव, सरपंच सीसवाली मोहम्मद इदरीश खान, पूर्व सरपंच नरेश जैन, वरिष्ठ नेता दिनेश खण्डेलवाल, मनीषा सैनी, गजेन्द्र सुमन, सरपंच तिसाया राजेन्द्र मीणा, सरपंच छत्रपुरा नरेन्द्र मीणा, हरिश खण्डेलवाल, राजेन्द्र कलवार, लालचंद मीणा, सीताराम मीणा सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन उपस्थित रहे।
फोटो संख्या- मंत्री प्रमोद जैन भाया सीसवाली में जन सुनवाई करते हुए