जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता Motorola जल्द ही भारत में Moto G30 के उत्तराधिकारी को लॉन्च करने वाली है। यह फोन Moto G31 होने वाला है। खबरों से पता चला है कि कंपनी भारत में इस फोन को 29 नंबवर के दिन लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का ऐलान किया है।
Moto G31 की संभावित कीमत
लीक के अनुसार इसकी कीमत भारतीय बाजार के लिए कंपनी इसकी कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 14,999 रुपये रख सकती है। कंपनी इसे किसी अन्य वेरिएंट में भी लॉन्च करेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि कंपनी इस स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है, जिसकी कीमत EUR 200 (करीब 16,700 रुपये) है।
Moto G31 के फीचर्स
मोटो जी31 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) ओएलईडी डिस्प्ले होगा। इसमें 4 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिये जाने की संभावना है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
जहां तक कैमरा फीचर्स की बात है तो Moto G31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। साथ ही इसकी बैटरी 5,000mAh की है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5 और वाई-फाई है।