भारत में लॉन्च से पहले Moto G51 5G की कीमत ऑनलाइन लीक हुई, जानें पूरा विवरण

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला अगले सप्ताह भारत में मोटोरोला G51 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस फोन को भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। फोन को यूरोप में ट्रिपल रियर कैमरा, 8GB तक रैम और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने से पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई हैं।

Moto G51 5G संभावित लॉन्च डेट
टिपस्टर मुकुल शर्मा के अनुसार Moto G51 5G को 10 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने की अफवाह है। हालाँकि, मोटोरोला ने अभी तक भारत में लॉन्च हुए मोटो जी-सीरीज़ के नए फोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Moto G51 5G की भारत में लीक कीमत
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक Moto G51 5G फोन को भारत में 20,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में रखा जा सकता है।

मोटो G51 5G संभावित फीचर्स
Moto G51 5G में फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच का डिस्प्ले और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो मिलने की उम्मीद है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट भी होगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिये जाने की उम्मीद है जिसे एड्रेनो 619 GPU, 4GB रैम और 64GB UFS2.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। मोटोरोला एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी प्रदान करेगा। फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करेगा।

वहीं, अगर कैमरे की बात करें तो Moto G51 5G में ट्रिपल लेंस कैमरा सिस्टम मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 50MP का होने वाला है। इसके अलावा सेकंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस होगा। डिवाइस में 13MP या 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। Moto G51 5G में 5000 mAh की बैटरी यूनिट होगी। फोन में सिर्फ 10W की चार्जिंग स्पीड मिलने की उम्मीद है।