Motorola Moto G51 5G भारत में अगले महिने होगा लॉन्च,फीचर्स और कीमत लीक हुए

जयपुर। मोटोरोला जल्द ही भारत में एक नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Motorola Moto G51 5G होने वाला है। खबर है कि यह फोन मिड-रेंज प्राइस में लॉन्च किया जायेगा। और इसकी कीमत 20,000 रूपये के करीब रहने वाली हैं। नया Motorola Moto G51 5G भारत में सबसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश करेगा।

91Mobiles की एक रिपोर्ट कहती है कि Moto G51 5G का लॉन्च अगले महीने किसी भी तारीख को हो सकता है। और यह 20,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जायेगा।

संभावित फीचर्स
Moto G51 5G में फुलएचडी रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच का डिस्प्ले और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो मिलने की उम्मीद है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट भी होगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिये जाने की उम्मीद है जिसे एड्रेनो 619 GPU, 4GB रैम और 64GB UFS2.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। मोटोरोला एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी प्रदान करेगा। फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करेगा।

वहीं, अगर कैमरे की बात करें तो Moto G51 5G में ट्रिपल लेंस कैमरा सिस्टम मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 50MP का होने वाला है। इसके अलावा सेकंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस होगा। डिवाइस में 13MP या 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। Moto G51 5G में 5000 mAh की बैटरी यूनिट होगी। फोन में सिर्फ 10W की चार्जिंग स्पीड मिलने की उम्मीद है।

Moto G51 5G 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जैसा कि नाम से पता चलता है। इसमें वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 भी मिलेगा। डिवाइस में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी मिलेगा।