MP Crime : इंसानियत शर्मसार! सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिगों से रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला अशोक गार्डन में सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया तो उसने अपनी बेटी को चुप रहने की सलाह दी. फिलहाल नाबालिग के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल भोपाल के अशोका गार्डन थाने के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म एक 16 साल की नाबालिग के साथ हुआ है जो कि दसवीं कक्षा की छात्रा है। कुछ समय पहले ही नाबालिक की मां ने पहले पति को छोड़कर दुसरे युवक से शादी कर ली। और पहले पति से उसे एक बेटा और एक बेटी है। तलाक के बाद से बेटा, पिता और बेटी अपनी मां के साथ रहती है.

हालांकि जब बेटी सौतेले पिता के घर अपनी मां के साथ रहने आई तो उसके पिता को पता चला कि नाबालिग की किसी युवक से फोन पर बात होती है। इसके लिए उसकी मां अक्सर उसे पीटती थी। इस दौरान सौतेला पिता भी लड़की को बुरी नजर से देखने लगा। वहीं लड़के ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. लड़की ने अपनी मां को बताया कि क्या हुआ था, लेकिन उसकी मां ने उसे चुप रहने की सलाह दी। और कहा कि अगर तुम यहां रहना चाहती हो, तो इन सब चीजों को सहना होगा।

लेकिन लड़की नहीं रुकी, वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकली और अपनी मौसी के पास चली गई। इधर, सौतेले पिता ने अपनी मां से गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस जब नाबालिग की तलाश कर रही थी तो वह अपनी मौसी के घर पर मिली। जब उसे थाने लाया गया, तो उसने पुलिस को बताया कि क्या हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक संक्षिप्त चिकित्सा परीक्षण किया और सौतेले पिता और मां पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।