मुनव्वर फ़ारूकी अब नहीं करेंगे कॉमेडी शो, बेंगलुरु में होने वाले शो को पुलिस ने नहीं दी इजाज़त

जयपुर। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आगे कोई भी शो नहीं करने की बात कही है। दरअसल मुनव्वर आज बेंगलुरू में शो करने वाले थे लेकिन बेगलुरू पुलिस ने उन्हें यह शो करने की इजाजत नहीं दी। पुलिस ने कहा मुनव्वर एक विवादित शख्स है और पहले भी उनके साथ शो पर विवाद हो चुका हैं। इसलिए इस शो में शांति भंग होने और सांप्रदायिम सद्भाव के उल्लंघन की आशंका हैं।
पुलिस ने आयोजकों को दिया नोटिस
इस शो के आयोजकों को पुलिस ने शो नहीं करने को नोटिस दिया, जिस पर आयोजकों के के प्रवक्ता सिद्धार्थ दास ने कहा हम पुलिस द्वारा दिये गये नोटिस का पालन करेंगे और कहा कि हम कानून को मानने वाले नागरिक हैं। इस शो के रद्द होने के बाद
मुनव्वर फारूकी ने अब आगे से स्टैंडअप शो नहीं करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है।
फारूकी ने लिखा, नफरत जीत गई, आर्ट्रिस्ट हार गया। अब मेरा हो चुका है, गुड बॉय, यह अन्याय हुआ है। साथ ही एक पोस्ट में लिखा

इनकी नफ़रत का बहाना बन गया हूं

हंसा कर कितनों का सहारा बन गया हूं

टूटने पर इनकी ख़्वाहिश होगी पूरी

सही कहते हैं, मैं सितारा बन गया हूं

पहले भी हो चुकी है गिरफ़्तारी
मुनव्वर फारूकी को पहले इंदौर में दूसरे धर्मों के देवी देवताओं का मजाक उडाने और आपत्ति जनक चुटकले सुनाने के आरोप में अरेस्ट हो चुके हैं। और फिलहाल फारूकी पर इस मामले केस भी दर्ज है। इसलिए पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि फारूकी के शो में दंगा होने की संभावना है। कईं संगठन इस शो के विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए शहर मे अशांति फैल सकती है।