सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
मलसीसर निवासी व जयपुर प्रवासी नवलगढ़ में सेवारत विकास अधिकारी अनिल सोनी के बेटे ऋतिक भामा ने अपनी शादी के बाद कोटड़ी धाम विकास के लिए आठ लाख रुपए ट्रस्ट को दिए हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष रामकुमार तोसावड़ ने बताया कि ऋतिक की शादी हाल ही में जयपुर के एंजेल रिसोर्ट में सरदारशहर निवासी श्यामसुंदर कड़ेल की पुत्री कोमल के साथ 21 नवम्बर को हुई थी, देवी देवता पूजन की रश्म अदा करने के लिए आस्थास्थल कोटड़ी आए जहां पर आलीशान बड़े हॉल निर्माण करने के लिए आठ लाख रुपए दिए। गुढ़ागौड़जी अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, महेश जेजुसर, सांवरमल डांवर,श्यामसुंदर कोलसिया, मनोज तोगड़ा, गिरधारी लाल तोसावड़, प्रभुदयाल छापरवाल, नरेश नारनोली, श्रीराम भामा, विनोद खेतड़ी आदि ने तदर्थ बधाइयां दी है।
.