न​क्सलीयों ने एक और बड़ी वारदात को दिया अंजाम, ब्लास्ट कर रेल पटरी को उड़ाया, ट्रेनों संचालन का ठप्प

जयपुर। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी को गिरफ्तार किये जाने के बाद नक्सलियों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ब्लास्ट करके हावड़ा— मुंबई रेलमार्ग की पटरियों को उडा दिया जिससे ट्रेनों का आवगमन पुरी तरह ठप्प हो गया है। नक्सली उपरोक्त भाकपा के नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। और इसलिए नक्सल ने 12 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले नक्सलियों ने शुक्रवार को देर रात एक बजे टोरी-लातेहार वाले रेलमार्ग की पटरियों का उखाड दिया था। इस दुसरी घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।
बता दें एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया था और इस गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों का भारत बंद का आहन कर दिया। नक्सलियों ने कहा कि शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की रात 12 बजे तक भारत बंद रहेगा।

बदला ट्रेनों का रूट

भारत बंद की घोषणा के बीच नक्सलियों ने रेलमार्गो को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पहले टोरी रेलखंड की टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया है। जिसके कारण कई ट्रेनों के के रास्तों को डायवर्ट किया गया। तथा कईं ट्रनों को रद्द कर दिया गया है। जिन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किये गये हैं उनमें प्रमुख रूप से सासाराम-रांची 18636, जम्मू तवी एक्सप्रेस है, इसके अलावा भाया गया-कोडरमा-मुरी होकर चलेगी। वहीं रद्द किये जाने वाली ट्रेनों में डिहरी ऑन सोन - बरवाडीह स्पेशल ( 03364 ) और बरवाडीह- नेसुबोगोमो स्पेशल ट्रेन ( 03362 ) शामिल है।