शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
शिक्षक दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र बूंदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर के नेतृत्व में ग्राम मंडावरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला मंडल अध्यक्ष द्वारा सरस्वती मां की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं सदस्य द्वारा सरस्वती वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़े बुजुर्गों को सम्मानित किया गया एवं उनके सम्मान में सदस्य द्वारा कविता पाठ एंव समूह गायन किया, स्वयंसेविका द्वारा जल संरक्षण के बारे में सभी को सचेत रहने के लिए कहा और जल का सदुपयोग करने के लिए सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष पूजा रेगर अन्य सदस्य आरती वर्मा, मान कवर, मोहनी बाई, प्रियंका कुमारी, ज्योति, निकिता, कमलेश, गायत्री उपस्थित रहे।