अब दिल्ली में ओमाइक्रोन वेरिएंट ने दी दस्तक, लोक नायक अस्पताल में मिला पहला केस

जयपुर। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमाइक्रोन अब भारत में भी पैर पसार ने लगा है। कनार्टक में मिले दो ओमाइक्रोन केस के बाद अब दिल्ली में भारत का पांचवां ओमाइक्रोन केस मिला है। दिल्ली में मिला यह मरीज तंजानिया से लौटा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मरीज का लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जिन देशों में आमाइक्रोन का जोखिम हैं, उन देशों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले ओमिक्रॉन के पंद्रह संदिग्ध रोगियों को दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से नौ की पुष्टि कोरोनोवायरस रोगियों की है, जबकि छह में गले में खराश, बुखार जैसे लक्षण हैं। चिकत्सा अधिकारी ने बताया कि इन सभी के सैम्पल्स जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं और परिणाम आने में चार या पांच दिन लगेंगे। लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा, शुक्रवार को मरीजों की संख्या 12 थी। तीन नए मरीज यूके से हैं।

कनार्टक में मिले 2 मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दोनों की केस कर्नाटक राज्य में मिले हैं। और दोनों ही पुरूष हैं, जिनमें एक की उम्र 66 साल और दूसरे की उम्र 46 साल है। सचिव ने कहा कि उनकी गोपनीयता की रक्षा के लिए उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, जहां 66 वर्षीय एक विदेशी है, जिसने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की है। वहीं 46 वर्षीय बेंगलुरु में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के सात दिन बाद पहला मरीज भारत से चला गया। उन्होंने कहा कि दोनों लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का पता लगा लिया गया है और उनका परीक्षण किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि दोनों मामले हल्के हैं और अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं।
अग्रवाल ने कहा, “हमें ओमाइक्रोन का पता लगाने से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और सभाओं से बचें।”