अब PhonePe से करा सकेंगे health insurance, प्लान्स और बीमा कवर सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सर्विस PhonePe ने अपने यूजर्स स्वास्थ्य बीमा योजना जारी की है। ऐसा का करने वाला डिजिटल पेमेंट सर्विस PhonePe पहला ऐप बन गया है। कंपनी अपने ग्राहकों को 1,00,000 से लेकर 3,00,000 तक का बीमा कवर उपलब्ध करवा रही हैं। यूजर्स सरल प्रक्रिया के माध्यम से ये स्वास्थ्य बीमा ले सकते हैं।

तीन प्लान है उपलब्ध
फोन पे यूजर्स के लिए तीन प्लान आॅफर कर रही हैं। पहले प्लान की कीमत 999 रूपये है। इस प्लान में यूजर्स को एक लाख रूपये का बीमा कवर दिया जायेगा। वहीं, दूसरे प्लान की कीमत 1999 रूपये है, इस प्लान में 2,00,000 रूपये का बीमा कवर दिया जायेगा। तीसरे प्लान की कीमत 1999 रूपये है, इसमें यूजर्स को 3,00,000 रूपये बीमा कवर दिया जायेगा।

बीमा प्राप्त करने के लिए कोई स्वास्थ्य परीक्षण या रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता नहीं है। नाम, लिंग, आयु और ईमेल आईडी भरकर ही बीमा लिया जा सकता है। 999 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। Health@999 योजना 1,00,000 रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है।
999 रुपये की बीमा योजना अस्पताल में भर्ती खर्चों के लिए कवरेज प्रदान करती है। मरीजों के आईसीयू अस्पताल में भर्ती, डेकेयर प्रक्रियाएं, एम्बुलेंस शुल्क और आयुष उपचार शामिल हैं। योजना के लिए कैशलेस अस्पताल नेटवर्क देश के 7600 अस्पतालों में फैला हुआ है। PhonePe के माध्यम से Health@999 का तुरंत लाभ उठाया जा सकता है और यह लाइफटाइम रिन्यूएबिलिटी फीचर के साथ आता है।
PhonePe बीमा खरीदने की प्रक्रिया
सबसे पहले PhonePe ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर Insurance टैब पर क्लिक करें। अब Health@999 प्लान पर टैप करें।
फिर उम्र और स्वास्थ्य बीमा चुनें। इसके बाद आपको अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि और ईमेल आईडी देनी होगी। सभी विवरण भरने के बाद आप भुगतान करके पॉलिसी प्राप्त कर सकते हैं।