राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर, जिला प्रमुख ने बांधे परिण्डे, उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले की बांसथूनी, गगचाना पंचायत पुरस्कृत

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां राजस्थान 

बारां 25 अप्रेल। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पक्षियों के पेयजल हेतु परिण्डे बांधे तथा जिले की ग्राम पंचायत बांसथूनी एवं गगचाना के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत होने पर खुशी जाहिर की।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जिले भर में जहां पर भी जाते है वहां पर परिण्डे बांधे जा रहे है। वर्तमान में भीषण पड रही है। ऐसे गर्मी के मौसम में मूक पक्षियों को पेयजल सुलभता से उपलब्ध हो सके इसके लिए उनके द्वारा ग्राम बांसथूनी में परिण्डे बांधे तथा आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों, परिसरों में पशु-पक्षियों को सुलभता से पेयजल की उपलब्धता के लिए परिण्डे बांधने तथा पेयजल की व्यवस्था करने आग्रह किया गया, ताकि मूक पशु-पक्षियों की पानी के अभाव में मौत नही हो।
जिला प्रमुख ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जिले की ग्राम पंचायत बांसथूनी एवं गगचाना को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2022 प्राप्त हुआ है। रविवार को जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती कृष्णा शुक्ला द्वारा ग्राम पंचायत बांसथूनी पहुंचकर आयोजित ग्रामसभा में भाग लिया तथा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2022 नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा के पुरस्कार से सरपंच ग्राम पंचायत बांसथूनी ललता नागर को पुरस्कृत किया गया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान में से केवल 5 ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2022 नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव से पुरस्कृत किया गया है जिसमें बारां जिले की 2 ग्राम पंचायत बांसथूनी एवं गगचाना का चयन हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत को 5 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। श्रीमती भाया ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यो को लिए उत्कृष्ट कार्य के प्रयास करने के लिए कहा जिससे ग्राम पंचायतों का नाम रोशन हो।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रदीप काबरा, वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर बैरवा, पंचायत समिति सदस्य रामहेत मीणा, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश चंद सहरिया, भगवती प्रसाद नागर, नाथूलाल याहित सहित वार्ड पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।