पाकिस्तान ने यूएन में फिर रोया कश्मीर का रोना, भारत ने दिया मुंहतोड़ जबाव

जयपुर। हर बार की तरह इस बार ​भी पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया और इस पर भारत ने करारा जबाव दिया है। यूएन की इस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत का नेतृत्व कर कर रहीं भारत के परमानेंट यूएन मिशन की काउंसलर और लीगल एडवाइज़र डॉक्टर काजल भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान हर वाद कश्मीर के मुद्दे को उठाता है जो खुद आतंकियों को पनाह देता है। और आतंकवादियों का समर्थन करता है। भट्ट ने यूएन में कहा कि पाकिस्तान की यह सच्चाई किसी से भी छुपी नहीं रही है और यही पाकिस्तान की नीति और इतिहास रहा है।

यूएन में पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर मुद्दे को मुनीर अकरम ने उठाया जो कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मुनीर अकरम दौरा उठाये गये सवालों को लेकर भट्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का हमेशा से भारत के अखंड हिस्सा थे, और रहेंगे। साथ ही कालज भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान ने जो अवैध रूप से कश्मीर पर कब्जा कर रखा है उसे जल्द खाली कर दे। भट्ट ने कहा कि पूरी दुनिया इस बात से ​वाखिफ है कि पाकिस्तान ने हमेश आंतकियों को पनाह दी है। पाकिस्तान आंतकवादियों की मदद करता है उन्हें हथियार और पैसे उपलब्ध करवाता है। और इन आंतकवादियों को पाकिस्तान कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए भेजता है। इसके अलवा UNSC की ओर से घोषित आतंकियों की सबसे ज्यादा संख्या यही है। काजल भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद को खत्म करने के लिए लगातार सख्त और निर्णायक कदम उठाता रहेगा.