जयपुर।। राजस्थान के पाली जिले में बिठोला कलां गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्र ने छात्रा का गला ब्लेट से काट दिया। लडकी ने सिरफिरे छात्र से दोस्ती करने से मना कर दिया और इसके चलते छात्रा की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। फिलहाल छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मामल पुलिस तक पहुंचा मारवाड़ जंक्शन पाली थाने पुलिस ने बताया जिस छात्रा पर हमला किया गया वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका नाम यशोदा मीणा है। हमला करने वाले छात्र का नाम सोहनलाल है और वह 12 वीं कक्षा में पड़ता हैं। पुलिस के द्वारा लिये गये बयानो के मुताबिक यशोदा मीणाा लंच टाइम में वह अपनी क्लास में ही लंच कर रही थी। इस दौरान 12वीं में पढ़ने वाला सोहनलाल वहां आया। उसने अचानक ब्लेड से यशोदा का गला काट दिया और भाग गया।
क्लास से चीखने की आवाज आई और बाकी छात्रों ने जाकर देखा कि यशोद के गले से खून बह रहा हैं। और उसी समय छात्रा को तुरंत अस्पताल लेकर गये। छात्रा को मारवाड़ जंक्शन अस्पताल लेकर गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर विकास गहलोत ने पाली रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि देखने से ऐसा लग रहा है कि ब्लेड से गला काटा गया है।
एकतरफा प्यार का मामला
पीडित छात्रा ने बताया कि सोहनलाल चार दिन से उसे परेशान कर रहा था। और वह उससे दोस्ती करने की जिद कर रहा था। सोहनलाल ने क्लास के बोर्ड पर आई लव यू वाइफ भी लिख दिया था।