संसद शीतकालीन सत्र आज होगा शुरू, कृाषि कानून निरस्त करने सहित 36 विधेयक होंगे पारित

जयपुर।। आज 29 नंबवर से संसद का 25 दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। पहले दिन ही कृषि कानूनों को रद्द करने सहित अन्य 36 शातकालीन विधेयक पारित होने संभावना है। वहीं, विपक्ष सरकार को मंहगाई, राफेल, और पेगासस जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगी।

कृषि कानून रद्द करने वाले विधेयक को पहले दिन लोकसभा में पेश करने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इसे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पेश करेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने अपने सांसदों को उस दिन उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
इसके अलावा विधेयकों में प्राइवेट क्रिप्टोक्यूरेंसी पर बैन करने और देश की आधिकारिक डिजिटल मुद्रा जारी करने का विधेयक पारित किया जा सकता है। इसके अलावा बिजली (संशोधन) विधेयक भी पारित किया जा सकता है।

नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक में नहीं हुए शामिल
कल सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हुए। विपक्ष ने इसको पंरपरा को उल्लंघन करना बताया। वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे परंपरा के उल्लंघन से इनकार करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक में शामिल होने की कोई परंपरा नहीं थी। इसकी शुरुआत मोदी जी ने की थी।"
वहीं राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के शामिल होने की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हम कृषि कानूनों के बारे में और पूछना चाहते थे क्योंकि कुछ आशंकाएं हैं कि ये तीन कानून फिर से किसी और रूप में आ सकते हैं।"
रविवार को बैठक में 31 दलों ने शिरकत की, लेकिन आम आदमी पार्टी ने बीच में ही वॉकआउट कर दिया। पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे संजय सिंह ने कहा कि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं है