सांसदों को पीएम मोदी का आदेश 'तंदरुस्त बेटा-बेटी' प्रतियोगिता करवाएं, खेलों को बढ़ावा दें

जयपुर। आज दिल्ली में संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की जिसमें जिसमें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के कईं वरिष्ठ नेता ​शामिल थे। इस बैठक के दौरान पार्टी के आगे की रणनीति, मानसून सत्र में किये गये कामकाज, खेल, आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।

तंदरुस्त बेटा-बेटी प्रतियोगिता करवाएं सांसद
आज की इस बैठक में पीएम मोदी ने खेलों पर जोर दिया। पीएम मोदी ने सभी सांसदों को ओदश दिये कि वे अपने — अपने क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देंगे। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारेंगे और उन्हें आगे बढ़ायेंगे। मोदी ने आदेश दिया कि सभी सासंद अपने क्षेत्र में तंदरुस्त बेटा—बेटी प्रतियोगिता का आयोजन करवायेंगे। उन्होंने कहा है कि इस धारणा को खत्म करें कि खिलाड़ी स्कूल में पढ़ाई नहीं करते। और सभी आजादी के 75 वें कार्यक्रम में भाग लें।

खेलों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधी योजना और आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा है ​कि सांसद इन योजनाओं को किसानों और ग्रामीणों को बतायें जिससे, वे इन योजनओं का लाभ उठा सकें। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने टोक्यों ओलंपिक में सभी पदक विजताओं का खड़ा होकर सम्मान और स्वागत किया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इतिहास में पहली बार ओलंपिक में सबसे ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और इस बार मेडल से ज्यादा आये हैं।