जयपुर। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यूपी के चित्रकूट में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' संवाद को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चित्रकूट पहुंचकर पहले प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में पूजन अर्चना की और इसके बाद लडकी हूं लड़ सकती हूं पर संवाद किया। प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधते महिलाओं से कहा कि 'सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे, कब तक आस लगाओगी तुम, बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से.'
इस दौरान प्रियंका ने यूपी में महिलाओं के लिए कईं सारी घोषणा की। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को फ्री मोबाइल दिये जायेंगे जो उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इसके अलावा लडकियों को स्कूटी दी जायेंगी। और महिलाओं को फ्री बस सुविधाऐं देने की घोषणा की है। बता दें कि प्रियंका पहले ही यूपी में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 40 फीसदी टिकट महिलाओं को टिकट देने की बात तो एक शुरुआत, मैं चाहती हूं 2024 चुनाव में महिलाओं की आधी आबादी पचास फ़ीसदी सीट पर लड़े।
प्रियंका ने इस दौरान यूपी के लखीमपुर खीरी हिंसा का भी जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि मंत्री के बेटे ने अपने हक की मांग कर रहे किसानों को कुचल दिया और फिर भी सरकार ने उनका साथ दिया। वहीं आशा बहनों को प्रशासन ने अपनी मांगों को उठाने पर बुरी तरह पीटा है. जब आपका शोषण लगातार किया जा रहा है और आप पर अत्याचार हो रहा है तो आपको पीटने वालों से अपना हक मांगेंगे तो वो कभी नहीं मिलेगा