लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी कीया आग्रह

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में होने वाले डीजीपी सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं जिसकों लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे डीजीपी सम्मेलन में केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के साथ मंच साझा नहीं करें, जिनके बेटे ने कार से किसानों को रौंद दिया था। हम चाहते हैं कि अजय मिश्रा को मंत्री पद से भी बर्खास्त किया जाये।
प्रियंका गांधी ने मीडिया के सामने एक पत्र पढ़ते हुए प्रधानमंत्री से अपील की कि अगर आप वास्तव में ही सच्चे दिल से किसानों के हित के बारे में सोचते हैं, और आपने तीनो कृषि बिल आपने किसानों के हित को देखते हुए निरस्त कियें हों तो आपको लखीपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों के परिवार को न्याय दिलाना चाहिए।

अजय मिश्रा के लिए बोलते हुए गांधी ने कहा कि अगर आप केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा जो अभी भी आपके मंत्रिपरिषद के सदस्य हैं। यदि आप डीजीपी सम्मेलन में एक आरोपी के पिता के साथ मंच साझा करते हैं, तो एक स्पष्ट संदेश पीड़ित परिवारों के पास जाएगा कि आप अब भी उन लोगों के साथ हैं, जो हत्यारों को संरक्षण दे रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने यह भी आग्रह किया कि देश में किसानों के खिलाफ कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए दर्ज मामले वापस लिए जाएं और आंदोलन के दौरान मारे गए सभी लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाए।

उन्होंने हिंदी में लिखे पत्र में कहा, "आप प्रधानमंत्री हैं और आप देश के किसानों के प्रति जिम्मेदारी को अच्छी तरह से समझ रहे होंगे। प्रत्येक नागरिक के प्रति न्याय सुनिश्चित करना न केवल कर्तव्य है बल्कि प्रधानमंत्री का नैतिक दायित्व भी है।" .