PUBG— Free Fire की लत ने करवा दिया मर्डर, 16 साल के नाबालिग ने 12 साल के चचेरे भाई ले ली जान

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में एक 16 साल के नाबालिग ने 12 साल के चचेरे भाई की गला दबाकर ​हत्या कर दी। यह हत्या फ्री फायर और पबजी गेम के कारण हुए कर्जा को चुकाने की वजह से की गई। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाला नाबालिक को मोबाइल पर पजबी, फ्री फायर और तीन पत्ती गेम खेलने की लत है। इन्ही गेम्स के चक्कर में उस पर काफी कर्जा हो गया। जिसे चुकाने के लिए प्रवीण के चाचा से इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज करके 5 लाख रूपये की मांगी की। कहा कि अगर अपने प्रवीण को जिंदा चाहते हो तो 5 लाख रूपये भेजे। प्रवीण भी उसके साथ मोबाइल गेम खेलता था। नाबालिग ने गांव के तालाब किनारे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसका मोबाइल अपने कब्जे में लिया। लाश नाले में गिराकर ऊपर मिट्टी गिरा दी।

मामला नागौर के धुडीला गांव का हैं। 8 दिसंबर के दिन प्रवीण शर्मा जिसकी उम्र 12 साल थी, अपनी मां का मोबाइल लेकर गायब हो गया। प्रवीण के घर नहीं आने पर उसके चाचा ने थाने जाकर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इसके बाद जांच पड़ताल शुरू की और सायबर तकनीक से पता चलाया कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से फिरौती मांगी जा रही थी, उसका IP एड्रेस मासूम के साथ गायब हुए मोबाइल का था।
लोकेशन उसके गांव की ही आ रही थी। प्रवीण के चाचा ने बताया कि उसे पबजी और फ्री फायर खेलने की लत है। पुलिस ने सायबर तकनीक से प्रवीण की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने छानबीन मासूम के नाबालिग चचेरे भाई पर शक हुआ। चचेरे भाई से पूछताछ की उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।