नागालैंड में नागरिकों की मौतों पर राहुल गांधी ने गृह मंत्रालय को लिया आडे हाथ, कहा जबावदेही तय हो..

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को नागालैंड के मोन जिले में एक उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों के द्वारा नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। इन हत्यों के लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को इस बात का 'असली जवाब' देना चाहिए कि गृह मंत्रालय क्या कर रहा है जब "न तो नागरिक और न ही सुरक्षा कर्मी हमारी ही भूमि पर सुरक्षित हैं।"
बता दें कि नागालैंड में सुरक्षा बलों द्वारा कम से कम 11 नागरिक मारे गए, नागालैंड पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या घटना गलत पहचान की वजह से हुई है।


घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, गांधी ने ट्वीट किया, "यह दिल दहला देने वाला है। भारत सरकार को एक वास्तविक जवाब देना चाहिए। गृह मंत्रालय वास्तव में क्या कर रहा है जब न तो नागरिक और न ही सुरक्षाकर्मी हमारी ही भूमि में सुरक्षित हैं?"

सेना ने रविवार को नागरिकों की हत्या की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया और घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि म्यांमार की सीमा से लगे मोन जिले में अभियान क्षेत्र में विद्रोहियों की संभावित गतिविधि के बारे में विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाया गया था। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को गंभीर चोटें आईं और एक सैनिक की मौत हो गई।