राजस्‍थान : अशोक गहलोत के नये मंत्रिमंडल में 15 मंत्रियों ने ली शपथ, पायलट के पांच करीबी शामिल

जयपुर। तीन साल बाद राजस्‍थान में आज मंत्रिमंडल के फेरबदल का काम पूरा हो गया। गहलोत के मंत्रिमंडल में कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें 11 कैबेनिट मंत्री और 4 राज्य मंत्री के पद संभालेंगे। इससे पहले शनिवार को मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करने के लिए सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए थे।
पायलट ग्रुप के पांच मंत्री शामिल
गहलोत के नये मंत्रिमंडल में सचिन पायलट ग्रुप के पांच विधायकों को शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी 15 विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले पायलट ग्रुप के विधायक हेमाराम चौधरी ने ली। इनके अलावा महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं, जाहिदा खान, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र गुढ़ा और मुरारीलाल मीणा को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

बगावत के समय सचिन पायलट के साथी रहे विश्वेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। बगावत के दौरान विश्वेन्द्र सिंह से पर्यटन मंत्री का पद छीन लिया था और वे वापिस गहलोत गुट में आ गये थे। इसके अलावा सपोटरा विधायक रमेश चंद्र मीणा ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ल जो कि सचिन पायलट के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। दौसा सीट से विधायक मुरारी लाल मीणा ने भी राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. वो सचिन पायलट के करीबी माने जाते हैं।