Rajasthan: राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशान,कहा मोदी हिंदू नहीं हिंदुत्ववादी हैं, उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए'

जयपुर। मंहगाई को लेकर आज रविवार को कांग्रेस ने प्रदेश की राजधानी में राष्ट्रीय रैली की। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस रेली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं थीं लेकिन उन्होंने भाषण नहीं दिया।

पूंजीपति चला रहे देश
राहुल गांधी ने पीमए पर हमला बोलते हुए कहा कि देश को जनता नहीं चला रही गिने चुने तीन चार पूंजीपति इस देश को चला रहे हैं। उन्होनें कहा कि पूरा देश चार पांच उद्योगपतियों के हाथ में हैं। हर संस्थान एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ओएसडी हैं।

हिंदू और हिंदुत्व में बताया अंतर
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने हिन्दू और हिन्दूत्व पर बोलते हुए कहा कि दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता है। हर शब्द का अलग मतलब होता है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी थे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के लिए राहुल ने कहा कि मोदी हिन्दूत्वादी हैं उन्हें सत्ता चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क होता है। हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, फिर भी हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्य रहा। पूरी जिंदगी वो सच को ढूंढने में निकाल देता है। जबकि हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता को ढूंढने और सत्ता पाने में निकाल देता है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर चुटकी काटते हुए कहा कि मोदीजी 24 घंटे काम करते हैं और सुबह उठ के बस ये ही सोचते हैं कि आज अंबानी को क्या देना है। आज अडाणी को क्या देना है। ऐसे देश नहीं चलाया जाता है।