संवाददाता सुमेर सिंह राव
जयपुर l
स्वर्गीय छोटे लाल यादव पचलंगी वाले की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित होगा 15 वा विशाल रक्तदान शिविर
राजस्थान युवा यादव महासभा का आयोजन आगामी 27 नवंबर को जयपुर के जानकी मैरिज गार्डन गांधी पथ सेक्टर 2 के सामने चित्रकूट में आयोजित होगा l महेंद्र कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान युवा यादव महासभा एवं विशेष सहयोगी वीरेंद्र यादव व महावीर यादव पचलंगी वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 नवंबर को राजस्थान युवा यादव महासभा के तत्वाधान में स्वर्गीय छोटे लाल यादव पचलंगी वाले उपाध्यक्ष राजस्थान यादव महासभा की प्रथम पुण्यतिथि पर समर्पित 15 व विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा l जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र यादव मंत्री राजस्थान सरकार होंगे l व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ करण सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान यादव महासभा करेंगे l