जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रीयलमी एक नये स्मार्टफोन पर काम कर रही है। और यह फोन Realme GT 2 Pro होने वाला है। एक रिपोर्ट के माध्यम से पता चला है कि रियलमी GT 2 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा। और यह फोन मॉडल नंबर RMX3301 के साथ 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।
Realme GT 2 Pro के संभावित फीचर्स
रियलमी जीटी 2 प्रो में 6.51-इंच FHD + AMOLED डिसस्प्ले दिये जानें की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में की डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ होगी, और यह 404ppi पिक्सेल घनत्व को सपोर्ट करेगी। सुरक्षा के लिए एक फिंगर प्रिंट स्कैनर होगा जो कि डिस्प्ले में ही मौजूद होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन LPDDR5 मेमोरी (RAM) और UFS 3.1 फ्लैश मेमोरी से लैस होगा। फोन में पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी हो कसती है और यह 125w फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट करेगा।
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए, फोप में पीछे की तरफ तीन कैमरा दिये जा सकते हैं जिसमें 50MP, 8MP और 5MP के सेसंर शामिल होंगे। वहीं सामने की तरफ फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। यह ऑटोफोकस, OIS और EIS को भी सपोर्ट करेगा। डिवाइस के 5000mAh बैटरी द्वारा संचालित होने की उम्मीद है और रैम और स्टोरेज क्षमता क्रमशः 8GB और 128GB होने की उम्मीद है।