जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता रियलमी जल्द ही भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Realme Watch T1 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन इस Realme स्मार्टवॉच को कथित तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। इस बात से यह संकेत मिलता है कि नई स्मार्टवॉच भारत में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। Realme Watch T1 को इस साल अक्टूबर में चीन में Realme GT Neo 2T और Realme Q3s स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया था। स्मार्टवॉच में एक गोल AMOLED डिस्प्ले है और इसमें 110 स्पोर्ट्स मोड हैं।
Realme के एक प्रोडेक्ट को मॉडल नंबर RMW2103 के साथ BIS लिस्टिंग में देखा गया है। यह प्रोडेक्ट Realme Watch T1 होगा। जाने-माने टिपस्टर मुकुल शर्मा ने पहली बार लिस्टिंग देखी।
आपको याद दिला दें कि कपंनी चीन में Realme Watch T1 को CNY 699 (लगभग 8,200 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लॉन्च कर चुकी है। इसे ब्लैक, मिंट और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
फीचर्स
रियलमी वॉच टी1 में 416x416 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.3 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले, 325ppi पिक्सल डेनसिटी और 50Hz ग्लोबल रिफ्रेश रेट है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS/ GLONASS/ Galileo, और NFC शामिल हैं। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है।
Realme Watch T1 में 4GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है और यह ऑफलाइन प्लेबैक सपोर्ट देता है। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर और हार्ट रेट ब्लड ऑक्सीजन सेंसर शामिल हैं।