जयपुर। चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi ने पिछले महिने 28 अक्टूबर को अपने घरेलू बाजार में Redmi Note 11 सीरीज़ सहित Redmi Watch 2 और Redmi Buds 3 Lite को पेश किया। कुछ दिनों बाद ही कंपनी ने Redmi स्मार्ट बैंड प्रो को लॉन्च किया था। कंपनी अब अपने इस डिवाइस को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। शाओमी भारत में 30 नवंबर को Redmi Note 11T 5G के साथ स्मार्टबैंड प्रो को लॉन्च करेगी।
आगामी रेडमी बैंड प्रो पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी स्मार्ट बैंड की जगह लेगा। कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्च डेट, कीमत और कलर ऑप्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने स्मार्ट बैंड प्रो को ब्लैक और वॉच 2 लाइट को ब्लैक, ब्लू और आइवरी वॉच केस कलर ऑप्शन में पेश किया है।
Redmi स्मार्ट बैंड प्रो के फीचर्स
Redmi स्मार्ट बैंड प्रो में 1.47-इंच AMOLED टच डिस्प्ले है जिसका रिज्यूलॉशन 194×368 पिक्सेल है। स्मार्ट बैंड Android 6.0 एंव iOS 10.0 पर चलने वाले ओएस को सपोर्ट करता है।
इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का विकल्प दिया गया है। फिटनेस ट्रैकर की बॉडी 2.5डी टेम्पर्ड ग्लास से बनी है। घड़ी का वजन मात्र 15 ग्राम है। डिवाइस 110 से अधिक वर्कआउट मोड का सपोर्ट करता है, जिसमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, आउटडोर वॉकिंग, आउटडोर साइक्लिंग, हाइकिंग, ट्रेल रन, ट्रेकिंग, इंडोर साइक्लिंग, एलिप्टिकल मशीन, रोइंग मशीन, जंपिंग रोप, योगा, फ्रीस्टाइल शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्च डेट, कीमत और कलर ऑप्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।