जयपुर। बिहार के बड़े नेता और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की आज शुक्रवार की शाम अचानक खराब हो गई। लालू यादव को तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत अचानक बिगडने से उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। खबरों के मुताबिक लालू यादव को बुखार के साथ चक्कर आने लगे फिर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
दो दिन पहले लालू यादव का जीप चलाते हुए एक वीडियो सामने आया था इसके बाद उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लगी और गुरुवार ही पटना से दिल्ली आ गये थे। और आज शाम को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
दिल्ली आने से पहले नितिश पर साधा निशाना
जब लालू यादव दिल्ली रवाना होने के लिए पटना एयरपोर्ट पर आये तो वे मीडिया से रूबरू हुए और नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर सीएम नीतीश कुमार को घेरा था। लालू यादव ने कहा कि, "नीति आयोग की रिपोर्ट में से यह पता चलता है कि बिहार शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ता जा रहा है। वहीं, नितिश विकास का नारा देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नितिश कुमार को चूल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।