RSMSSB ने जारी किया असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (APRO) भर्ती का सिलेबस, जानें यहां पूरा विवरण

जयपुर। राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने हाल ही राजस्थान में असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (APRO) पदों पर भर्ती निकाली है जिसका सिलेबस आज बोर्ड ने जारी कर दिया हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती के सिलेबस को बोर्ड की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2021 तक
एपीआओ भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर से शुरू हुए थे और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथी 31 दिसंबर 2021 तक है। योग्य अभ्यर्थी एसएसओआइडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
76 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
बोर्ड ने APRO पद के लिए 76 वेकेंसी निकाली हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 30 पद, एसी के 12 पद, एसटी वर्ग के 9 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 15 पद, अति पिछड़े वर्ग के 3 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 7 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार,आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी प्रतिष्ठित समाचार पत्र कार्यालय में या राज्य सरकार या भारत सरकार के जनसंपर्क विभाग में पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव होना चाहिए। अधिकम आयु सीमा 41 वर्ष है।

सिलेबस और स्कीम
प्रश्नपत्र में 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। अधिकतम अंक 100 होंगे। पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जायेंगे।
पार्ट में ए में राजस्थान की जरनल अवेयरनेस, संविधान,राजस्थान में योजनाऐं और राजनैतिक विज्ञान के प्रशन पुछे जायेंगे।
Part - B
Concept of news, news value, essential of news writing, news story structure, inverted pyramid, various types of reporting.

Characteristics of various media -
traditional, print, electronic & new media and their role in public awareness.
Historical development of journalism in Rajasthan, General principals of writing for electronic
media, news portal, blogs, definition and characteristics of online media, interactivity and new
media.
Important laws relating to media Law of Defamation, Press and Registration of Books Act,
Copyright Act, Press Council Act, RTI.
Part - D
Concept of Public Relations, purpose, elements, tools and functions, publicity, propaganda,
advertising, structure and working of Public Relations Departments of State Government, media
planning, PR in crisis management.
Organizing press conferences and tours, press briefings, VVIP visits, preparing PR campaigns.