2023 चुनाव में CM फेस हो सकते हैं ​सचिन पायलट..!, फिलहाल संभाल सकते हैं संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान में कल शाम अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिये गये थे और कांग्रेस ने 15 नये मंत्रियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। नये मंत्री आज शपथ लेंगे। सचिन पायलट जिस बात को अब तक उठाते रहे थे कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले। जिन्होंने मेहनत की है उन्हें मान सम्मान मिले। अब आलाकमान ने फैसला कर दिया है और पायलट इस बात से खुश भी नजर आ रहे हैं।
लेकिन आलाकमान का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। अब सबकी नजरें रहेंगी कि सचिन पायलट की राजस्थान में क्या भूमिका रहने वाली हैं।
सूत्रों की माने तो सचिन पायलट 2023 में कांग्रेस से सीएम का फेस होंगे। औ फिलहाल सचिन पायलट को राष्ट्रीय महा​सचिव बनाकर किसी भी राज्य का प्रभारी बनाया जा सकता है। हालांकि सचिन पायलट ने कहा कि वे राजस्थान में सक्रिय रहेंगे। सचिन पायलट पहले भी कईं बार ये कह चुके हैं कि वे राजस्थान छोडकर कहीं नहीं जाने वाले।

हालांकि आलाकमान पायलट की भूमिका तय कर चुका है लेकिन आलाकमान द्वारा घोषणा किये जाना बाकी है। इसके अलावा सचिन पायलट स्टार प्रचाकर बनकर दूसरे राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर सकते हैं। पायलट खुद कह चुके हैं कि हाईकमान जो जिम्मेदारी देगा, उसके लिए वह तैयार हैं। पायलट ने यह भी कहा कि आगे भी पार्टी जो मुझे दिशा निर्देश देगी मैं उसी के हिसाब से काम करूंगा। और हम 2023 में फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। जहां तक माना जा रहा है कि अगले साल यूपी में होने वाले चुनावों में सचिन पायलट प्रियंका गांधी का साथ देने वाले हैं। यूपी के लिए सचिन स्टारप्रचारक होंगे।