राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल से खुश हैं सचिन पायलट, कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर कह दी बड़ी बात

जयपुर। लम्बे इंतजार के बाद आखिर वो समय आ ही गया जब राजस्थान  मंत्रिमंडल में  फेरबदल होने जा रहा है। मंत्रिमंडल के साथ राजनैतिक नियुक्तियां भी आज किये जानें की संभावनाए हैं।

कैबिनेट में शामिल किये जा रहे नये मंत्रियों की लिस्ट सामने आने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खुश नजर आ रहे हैं। नये मंत्रियों में सचिन पायलट गुट के 5 विधायाकों को जगह दी गई है। सचिन पायलट ने आज सुबह एक संयुक्त मोर्चा पेश किया और उन्होंने जोर देकर कहा - "हमें 2023 के चुनाव जीतने के लिए भाजपा को एक साथ लड़ना होगा। मुझे खुशी है कि आलाकमान ने विभिन्न मुद्दों पर ध्यान दिया।
सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "आज नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। और आलाकमान द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद राज्य भर में एक सकारात्मक संदेश भेज रहे हैं। हमने बार-बार समान प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया था। मुझे खुशी है कि पार्टी , आलाकमान और राज्य सरकार ने इस पर ध्यान दिया।

गुटबाजी पर बोले सचिन
जब मीडिया ने सचिन पायलट से ने पांच वफादारों को नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बारे में पूछे गया तो सचिन पायलट ने कहा, कि कांग्रेस में कोई भी गुट नहीं हैं। ये सब गुट आप लोग बनाते हो कि ये गुट, वो गुट। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में काम कर रही है। यहां सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का गुट है और हम लोग सदस्य हैं। पार्टी में कोई गुट नहीं है।

नए राज्य मंत्रिमंडल में 15 नए चेहरे होंगे, जिनमें से चार कनिष्ठ मंत्री होंगे। नवीनतम कदम के साथ आदिवासियों और दलितों को अधिक प्रतिनिधित्व मिलने के लिए तैयार है, यह संकेत दिया गया है।